Welcome to MORNING INDIA NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to MORNING INDIA NEWS
देश

LPG Crisis: भारत आ रहे शिवालिक और नंदादेवी शिप, 13 दिन की LPG का हो गया इंतजाम, देश के लिए गुड न्यूज

LPG न्यूज

शिवालिक और नंदादेवी जहाजों पर 92,700 मिट्रिक टन गैस लदी हुई है, जबकि भारत में हर रोज एलपीजी की खपत करीब 8 हजार मिट्रिक टन की है. इस लिहाज से ये गैस करीब 13 दिन के लिए काफी है.

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग में बंद पड़े होर्मुज स्ट्रेट से भारत अपने दो जहाजों शिवालिक और नंदादेवी को निकालने में सफल रहा है. इन दोनों ही जहाजों पर एलपीजी गैस लदी हुई है, लेकिन सवाल है कि क्या इन दो जहाजों पर लदी एलपीजी भारत पहुंच गई तो भारत में एलपीजी का संकट कुछ दिनों के लिए खत्म हो जाएगा. क्या इन दोनों ही जहाजों पर इतना एलपीजी है कि भारत अगले कुछ दिनों तक एलपीजी संकट का सामना कर सकता है या फिर इन जहाजों पर लदी एलपीजी से फौरी तौर पर भी कोई राहत मिलने वाली नहीं है. आखिर क्या है शिवालिक और नंदादेवी पर लदी एलपीजी का सच, आज बात करेंगे विस्तार से.

दरअसल भारतीय झंडे लगे शिवालिक और नंदा देवी को ईरान ने 14 मार्च को ही होर्मुज ऑफ स्ट्रेट से निकलने की इजाजत दी थी. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलकर ये दोनों ही जहाज भारत की ओर बढ़ रहे हैं, जिनमें से एक जहाज शिवालिक भारत के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच रहा है और दूसरा नंदादेवी भारत के कांडला पोर्ट पर डॉक हो रहा है. मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट, शिपिंग एंड वाटरवेज के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार के मुताबिक इन दोनों ही जहाजों पर कुल मिलाकर 92,700 मिट्रिक टन गैस लदी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!