देशयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

योगी सरकार के आठ वर्षो की उयलब्धियों पर निकाली गयी बाइक रैली

सदर विधायक सरिता भदौरिया एवं जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने हरी झंडी दिखाई जय जय श्री राम के नारों से गुंजा शहर

योगी सरकार आठ वर्षों की उपलब्धियों पर निकाली गई बाइक रैली

जय जय श्रीराम के नारे से गुंजायमान हुआ शहर

सदर विधायक सरिता भदौरिया जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

इटावा-भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन एवं सुरक्षा के आठ वर्षों की उपलब्धियों को प्रचारित एवं प्रसारित करते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष विवेक उर्फ संजू चौधरी के संयोजन में युवा मोर्चा द्वारा “विशाल बाइक रैली” का आयोजन किया गया।बाइक रैली में युवा जोश द्वारा लगाए गए ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’, ‘जय जय श्रीराम’ के नारों से शहर गुंजायमान हो गया। सदर विधायक सरिता भदौरिया व भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने पार्टी का झंडा दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया।बाइक रैली को संबोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान किसान, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही प्रदेश सरकार की योजनाओं को पार्टी पदाधिकारियों के माध्यम से पार्टी प्रचारित प्रसारित करने का काम कर रही है इसी क्रम में आज युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया है।बाइक रैली को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है एवं विश्व को राह दिखा रहा है । वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने गुंडागर्दी व अराजकता पर लगाम लगाने का काम किया है। बाइक रैली में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, युवा मोर्चा क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी मनीष वाजपेयी,जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, विक्रम अग्रवाल, शिव किशोर धनगर, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, मण्डल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे, विकास भदौरिया, अभिषेक मिश्रा ,मृत्युंजय चौधरी, मोनू चौहान, सार्थक सक्सेना, डंपी चौहान, कुशल चौधरी, मण्डल महामंत्री चंदन मिश्रा, सुरेश मिश्रा, सौरभ भदोरिया, तरुण रंजन गुप्ता, प्रीति दुबे, नीतू नारायण मिश्रा, सूरज चौधरी, नीरज राजपूत, आकाश अवस्थी, आयुष राज, गिर्राज, कुलदीप यादव, सुभाष यादव, बंटू यादव, रॉकी ठाकुर, गोपी यादव, रानू पंडित, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, अंकित सैनी सहित सैकड़ों युवा जोश, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!