
राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने पथ संचलन से दिया एकता का संदेश
*स्वागत में जगह-जगह हुई स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा
*एसडीएम कुमार सत्यम जीत सीओ नागेंद्र चौबे रहे मौजूद
*मधुसूदन यादव*
जसवन्तनगर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में गुरुवार को नगर में वर्ष प्रतिपदा उत्सव भारतीय नव वर्ष की उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों द्वारा व्रहद पथ संचलन किया गया। बड़ी संख्या में पूर्ण गणवेश के साथ हाथों में लाठी लेकर क्रमबद्ध लाइनों में ढोल नगाड़ों की धुन पर भारत माता की जय के नारों के बीच कस्बे के बिलैया मठ से चलते हुए फक्कड़पुरा, कटरा पुख्ता, कटरा खूब चंद, महलई टोला से बड़े चौराहा होते हुए मिडिल स्कूल प्रांगण तक पथ संचलन कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।सह विभाग संघ चालक रामनरेश शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी अनुसांगिक संगठनों विश्व हिंदू परिषद,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,बजरंग दल,भारतीय जनता पार्टी,भारत विकास परिषद तथा सभी सनातनी वन्धु ने इस विशाल पथ संचलन में पूर्ण समर्पण भाव से शामिल होकर इसे सफल बनाया।पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।कानून लिहाज से उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत सीओ नागेंद्र चौबे थाना निरीक्षक राम सहाय सिंह सहित प्रशासन पुलिस के अधिकारी स्वयंसेवकों की आगे चल रहे थे।संघ संचालक रामनरेश शर्मा ने कहा कि “परम वैभवी भारत होगा, संघ शक्ति का हो विस्तार”, इसी उद्देश्य को लेकर संघ कार्य कर रहा है। उन्होंने भारत माता की जयकार के साथ युवाओं से देश सेवा में अग्रसर होने का आह्वान किया।आरएसएस समाजसेवा के कार्यों को करके और अपने शैक्षिक प्रयासों के माध्यम से देश के कल्याण के लिए समर्पित देशभक्तों को तैयार करके हर वर्ग को सशक्त बना रहा है।इस अवसर पर अरविन्द मेहलोत्रा,गोरव धाकरे, शिवम, वैभव, विहारी,अजय विंदु यादव सुरेश गुप्ता, श्रेयस मिश्रा, राजकुमार यादव,संजय मिश्रा,सोनू तोमर के अलावा बड़ी संख्या में स्वयंसेवको कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है।सभी स्वयंसेवकों ने भारत को शक्तिशाली समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की शपथ ले राष्ट्रगान के साथ पथ संचलन का समापन हुआ।
फोटो:-पथ संचलन करते आरएसएस के कार्यकर्ता