सपा कार्यालय पर सुभाष चंद्र बॉस की जयंती मनायी गयी
इटावा सिविल लाइन सपा कार्यालय पर सुभाष जयंती मनायी गयी

सपा कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई
संवाददाता इंतिजार अहमद
इटावा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सिविल लाइन जिला पार्टी कार्यालय सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात विचार गोष्टी आयोजन किया गया l
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक ओ डिसा संभाग, बंगाल प्रांत ब्रितानी भारत ( वर्तमान के भारतीय राज्य ) ओडिसा के कटक जिले में हुआ थाl भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी वह सबसे बड़े नेता थेद्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था, उनके द्वारा नारा दिया गया` जय हिंद` का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है, उन्होंने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जो उसे समय अत्यधिक प्रचलन में आया, भारतवासी उन्हें नेताजी के नाम से संबोधित करते थे l*
. सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने आगे कहा कि नेताजी ने 5 जुलाई 1947 को सिंगापुर के टाउन हॉल के सामने सुप्रीम कमांडर ( सर्वोच्च सेनापति) के रूप में सेना को संबोधित करते हुए दिल्ली चलो का नारा दिया और जापानी सेना के साथ मिलकर ब्रिटिश और कॉमनवेल्थ सेना से बर्मा सहित एम्फाल और कोहिमा में एक साथ जमकर मोर्चा लिया, 21 अक्टूबर 1947 को सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से स्वतंत्र भारत की अस्थाई सरकार बनाई, जिसे जर्मनी,जापान, फिलीपींस, कोरिया, चीन,इटली सहित 11 देशों की सरकारों ने सामान्य दी थी l उन्होंने कार्यकर्ताओं व युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पद चिन्हो पर चलने के लिए प्रेरित कियाl
. विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू जी, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, अनवार हुसैन, नरेंद्र कुशवाह, उत्तम सिंह प्रजापति, जिलाध्यक्ष महिला सभा सीमा यादव, वरिष्ठ नेता के के यादव, वृजवीर सिंह यादव लाला, प्रवक्ता /मीडिया प्रभारी विक्की गुप्ता, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी किशन यादव, जिलाध्यक्ष यूथ बिग्रेड नरेंद्र पाल, जिला सचिव प्रदीप सोनी, राजकुमार यादव, प्रवीन कुशवाह, श्रीमती शशि यादव, संत प्रकाश आर्य, वी के यादव, अमित कठेरिया, जिलाध्यक्ष सा o प्रकोष्ठ राजेंद्र निराला, जय चंद्र यादव, अंकुर यादव, अनुज यादव , महाशक्ति, शीलू यादव प्रधान , पप्पु पार्पट्टी,रेशु चौधरी, पुष्पेंद्र गोयल, ऋतिक दोहरे, हेमंत धनघर, आंनद गोयल, गिरेंद्र यादव, सोनू राठौर , राज तिवारी, मु o जहीर, प्रमेश् कुशवाह आदि पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी शामिल हुए