अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी पर कार्यक्रम आयोजन -प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति
संवाददाता उदय भान सिंह
इटावा- भाजपा पूरे देश मे सुशासन दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मना रही है। उनके जन्म शताब्दी के मौके पर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए पूरे देश मे अटल बिहारी को याद किया जा रहा है।
अटल बिहारी की जन्म शताब्दी पर भाजपा जनपद इटावा संगठन द्वारा अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा व जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत उपस्थित रहें।
भाजपा जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत व पार्टी पदाधिकारियों में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की गई
जनपद की इकदिल नगर पंचायत में पूर्व पंचायत अध्यक्ष डॉ सौरभ दीक्षित के संयोजन में अटल पद यात्रा निकाली गई जिसमें अटल बिहारी अमर रहें, सुशासन दिवस जिंदाबाद के नारों से नगर पंचायत गुंजायमान हो गई
इकदिल पंचायत घर मे अटल बिहारी के जीवन चरित्र आधारित प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें अटल बिहारी के जीवन के वृत्तांतों का सजीव चित्रण किया गया था । प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रभारी मंत्री ने अटल बिहारी से सम्बंधित अपने अनुभवों को साझा किया।
प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने पंचायत घर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई
इकदिल पंचायत घर मे मण्डल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी की अध्यक्षता में मण्डल चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि पूरा देश जन्म शताब्दी पर भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर रहा है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के नेताओं की भी हमेशा से पसंद रहे। उनका कविता पाठ सभी को बहुत अधिक आकर्षित करता था। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जनपद से ननिहाल के रूप में विशेष नाता रहा ।
पोखरण में परमाणु परीक्षण को याद करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सारा विश्व देखता रह गया और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने परमाणु परीक्षण कर दिखाया। उन्होंने कहा कि अपने शासन के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस तरह से शासन चलाया। उसे आज सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उनका जीवन वर्तमान की राजनीति के लिए भी बड़ा उदाहरण है। वे सभी को साथ लेकर चलना जानते थे। विपक्षी भी अटल बिहारी वाजपेयी के कायल हुआ करते थे।
चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी प्रभावशाली भाषण कला, अद्वितीय राजनीतिक कौशल और देश के प्रति अटूट समर्पण के लिए जाना जाता है। उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति और समाज पर गहरी छाप छोड़ी है। यह जयंती न केवल उनके ऐतिहासिक योगदानों को याद करने का अवसर है, बल्कि उनके जीवन से प्रेरणा लेने का भी समय है। उन्होंने देश की एकता और विकास के लिए जो मूल्य स्थापित किए, वे आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, जिला उपाध्यक्ष हरनाथ कुशवाह, जिला मंत्री राहुल राजपूत, रजत चौधरी, चक्रेश जैन, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, मुकेश यादव, आई टी प्रमुख शरद तिवारी, सचिन कठेरिया, गोविंद दुबे, अमित राजपूत, विवेक राजपूत, प्रिया तिवारी, मनोज राजपूत, शिवेंद्र मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।