टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और अधिशाषी अभियंता भोगनीपुर प्रखंड की बीच हुई सफल वार्ता

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी आंदोलनरत थे

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और अधिशासी अभियंता भोगनीपुर प्रखंड के बीच हुई सफल वार्ता

 

संवाददाता अभिनन्दन जैन

इटावा- सिंचाई विभाग भोगनीपुर प्रखंड की प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी/प्रधान सहायक श्रीमती पुष्पा राजन के साथ वहां के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी आंदोलनरत थे। अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने गतिरोध दूर करने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी को वार्ता हेतु आमंत्रित किया। अधिशासी अभियंता के आमंत्रण पर, परिषद के संरक्षक राजीव यादव एवं परिषद के अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह धनगर के नेतृत्व में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारीयो की समस्याओं को लेकर वार्ता की।

वार्ता में प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी/प्रधान सहायक श्रीमती पुष्पराजन के साथ हुए दुर्व्यवहार पर खेद व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता ने कार्यालय के कर्मचारियों से संबंधित समस्त समस्याओं पर नियम अनुसार कार्य करने एवं किसी का उत्पीड़न न करने का प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिया।

प्रतिनिधि मंडल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक राजीव यादव, अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह धनगर, पीड़ित महिला कर्मचारी श्रीमती पुष्पा राजन, संप्रेक्षक राकेश सक्सेना, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग के अध्यक्ष शिवराम सिंह, परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतम भारद्वाज,कोषाध्यक्ष राजीव वाल्मीकि, अध्यक्ष संघर्ष समिति धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, विपिन धनगर, इटावा प्रखंड के अध्यक्ष रामकुमार शाक्य, मंत्री संदीप कमल,प्रांतीय कर्मचारी नेता प्रमोद राजपूत, वीरेंद्र पाल सिंह जादौन, श्रीमती स्वदेश विमल, अनिल बाजपेई, आनंद शुक्ला, पी.डब्लू.डी.मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार, मंत्री अंशुल चौहान, रामबाबू यादव, तार बाबू संघ की अध्यक्ष श्रीमती रेणु धनगर, फेडरेशन अध्यक्ष शिव शंकर, कोषागार संघ के मंत्री रामकुमार शाक्य, शैलेंद्र शर्मा मंडल अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ,अरुण कुमार, सुदीप त्रिपाठी सहित भोगनीपुर प्रखंड के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!