
गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय का इकदिल में स्वागत किया गया
संवाददाता डॉ सुशील सम्राट
इटावा/इकदिल, उ. प्र. गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री रमाकांत उपाध्याय (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) का इकदिल में अमित उपाध्याय मामा के प्रतिष्ठान जोरदार स्वागत किया गया l श्री उपाध्याय गौ सेवा आयोग के सदस्य के रूप में लखनऊ में शपथ लेने के बाद फिरोजाबाद जाते समय इकदिल में भाजपा के पूर्व जिला महामन्त्री राम कुमार त्रिपाठी, अमित उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चौबे, समाजसेवी डॉ. सुशील सम्राट, बृजेश उपाध्याय, जितेंद्र गौड़, उमेश शुक्ला, ब्रजेश दुबे आदि ने माला व पट्टिका पहनाकर जोरदार स्वागत किया l इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौ सेवा के लिए हमें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है वह पूरी लगन के साथ निभांऊगा l