टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

दमन कारी भाजपा को सत्ता से हटाने को सपा चलाएगी नयी क्रांति

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा

दमनकारी भाजपा को सत्ता से हटाने को सपा चलायेगी नई क्रांति : शिवपाल सिंह यादव

संवाददाता सुघर सिंह

सैफई ( इटावा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की दमनकारी भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने लिए समाजवादी पार्टी जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति की तरह नई क्रांति चलाने पर विचार कर रही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सैफई में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस बात का अनुरोध किया है कि जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति की तरह भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए नई क्रांति चलाए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को माल्यार्पण करने से रोकना दमनकारी कदम है,जिसे कही से भी ले न्यायोचित नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण को रोक कर भारतीय जनता पार्टी और पुलिस ने दमन चक्र चलाया है,अगर मूर्ति पर माल्यार्पण हो जाता तो महापुरुष का सम्मान ही होता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर समाजवादियों को माल्यार्पण करना था, लेकिन भाजपा कि प्रदेश सरकार पुलिस की दम पर जो दमन चक्र चला रही है, वहां जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण हो जाता, देश के महान लोग जेपी से लेकर अन्य उन सभी का सम्मान हो जाता, सरकार महापुरुषों का सम्मान नहीं करने देना चाहती है क्या बिगड़ जाता, समाजवादी पार्टी के लोग तो केवल माल्यार्पण ही तो कर देते। जबकि उन्होंने संपूर्ण क्रांति का आंदोलन शुरू किया था, समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए अब नई क्रांति चलानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!